AAP-कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए डील डन! इस तारीख को चुनावी शंखनाद करेंगे खड़गे

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आप एवं कांग्रेस के बीच गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे पर विचार विमर्श जारी है। दोनों ही पार्टियां फिलहाल दूसरे से अधिक सीटों की मांग कर रही है। दोनों के ही पास अपने-अपने तर्क हैं। जल्द ही चार-तीन के फार्मूले पर तस्वीर साफ हो जाने के आसार हैं।

ये आधार बना रही कांग्रेस

2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम पर जाएं तो दिल्ली की सात सीटों में पांच पर कांग्रेस, जबकि दो सीटों पर आप ने दूसरा नंबर हासिल किया था। कांग्रेस इस बार के चुनाव में भी इसी परिणाम को सीट बंटवारे का आधार बनाना चाह रही है। प्रदेश इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर आप के मुकाबले कांग्रेस अधिक मजबूत है।

जल्द मामले में सुलझाने की बात

इसलिए सीटें भी उसी को ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए। दूसरी तरफ आप का कहना है कि वो दिल्ली की सत्ता पर काबिज है, जबकि कांग्रेस जीरों पर है। इसलिए उसे ज्यादा तवज्जो दी जानी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक चार और तीन के फार्मूले पर तो सहमति बन चुकी है, लेकिन दोनों ही पार्टियां चार-चार सीट मांगने में लगी हैं। कहा जा रहा है कि बगैर किसी विवाद जल्द ही यह मामला भी सुलझा लिया जाएगा।

जहां तक सीटों की पसंद का सवाल है तो दक्षिणी व उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट आप के खाते में जानी तय है। इसी तरह पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली में से एक सीट आप एवं एक कांग्रेस को मिलनी तय है। बची हुई सीटों में पश्चिमी दिल्ली सीट आप चाहती है तो चांदनी चौक व नई दिल्ली सीट कांग्रेस अपने पास रखना चाहती है।