महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने छोड़ी पार्टी; BJP में हो सकते हैं शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व कांग्रेस नेता पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। सूत्रों की मानें तो चव्हाण अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

वहीं, चव्हाण ने सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। इसी के बाद से उनके इस्तीफा सौंपने की अटकलें लग गई थी।