Jammu Kashmir: जम्मू—कश्मीर प्रदेश में गर्मी में भी सर्दी सा अहसाह, इस दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को भी मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में सफेद चादर बिछने के साथ मैदानी इलाकों में पानी बरसा है। जम्मू संभाग के भी अधिकांश हिस्सों में इंद्रदेव मेहरबान बने हुए हैं। इसके साथ ही रामबन में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह नौ बजे से शाम 5.30 बजे तक साढ़े सात घंटे बंद रहा, जो फिर बहाल हो गया
इससे हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बारिश से सुबह कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बाधित रही। मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के पारे में सामान्य से 12 से 16 डिग्री तक गिरावट आई है। बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 3 जून तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। विश्वविख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग के साथ कुपवाड़ा के पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में बारिश जारी रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 11.0 डिग्री गिरकर 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पहलगाम में दिन का तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री गिरकर 13.4 और गुलमर्ग में सामान्य से 8.0 डिग्री गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किश्तवाड़ के सिंथन टाप मार्ग पर बर्फबारी हुई है। कठुआ में रात से रुक-रुक बारिश जारी।
बनी तहसील के पंचायत संधि मोहड़ा काकली में एक मकान के आसपास की मिट्टी धंस गई।उधर, राजोरी-पुंछ जिले में भी बारिश जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई है। जानकारी के अनुसार उधमपुर, सांबा में भी बारिश से ठंडक बढ़ी है। सिंथनटॉप में डेढ़ से दो फुट बर्फबारी हुई है। यहां छह वाहन भी फंस गए। जम्मू में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी जारी रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 15.9 डिग्री गिरकर 23.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 13.2 डिग्री गिरकर 14.4, बटोत में सामान्य से 13.5 डिग्री गिरकर 14.5, कटड़ा में सामान्य से 15.4 डिग्री गिरकर 20.5 और भद्रवाह में सामान्य से 10.8 डिग्री गिरकर 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।