रामबन में पत्थर गिरने और भूस्खलन से यातायात बाधित

जम्मू-कश्मीर रामबन के मेहद इलाके में सुबह से ही पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन यातायात बाधित हो गया है। इस बात की जानकारी यातायात पुलिस, जम्मू-कश्मीर ने दी है। यातायात को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।