जम्मू में पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, चार महीने की गर्भवती निकली पीड़िता

ा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू शहर के गंग्याल थाने में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही यहां तक कि पीड़िता चार महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के अनुसार बिहार के जय प्रकाश ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को बहला फुसला कर दुष्कर्म किया। यहां तक कि पीड़िता को डरा धमका कर कई महीनों तक जबरन संबंध बनाता रहा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को पीड़िता को पेट में दर्द होने पर जब डॉक्टर के पास ले जाया गया, तो पता चला कि वह चार माह से गर्भवती है। परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की तो जानकारी मिली कि आरोपी ने दुष्कर्म किया था। वह डर से बता नहीं पा रही थी। परिवार ने गंग्याल पुलिस थाने में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी कराया है।