सूर्य मिशन की लॉन्चिंग का समय आया सामने, ISRO प्रमुख ने सामने लाए कई राज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रयान 3 की सफलता के बाद दुनियाभर में भारत और इसरो की वाहवाही हो रही है। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान के लैंडर को लैंड करवाने वाला पहला देश बन गया है। इस एतिहासिक उपलब्धि पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने भी खुशी जताते हुए कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है कि कैसे इसको बयां करूं। इसके साथ ही इसरो प्रमुख ने इसी के साथ स्पेस एजेंसी के आगे के मिशन के बारे में भी बताया। इसरो प्रमुख सोमनाथ से जब न्यूज एजेंसी एएनआई ने पूछा कि अब सूर्य मिशन Aditya L1 कब लॉन्च होगा, तो ाउन्होंने बताया कि वो तैयार हो चुका है और बस लॉन्चिंग की तैयारी में है। सोमनाथ ने कहा कि यह मिशन सूर्य तक जाने का मिशन है और ये सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है।
इसके साथ ही सोमनाथ ने कहा कि हम गगनयान को लेकर भी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए संभवतः सितंबर या अक्टूबर के अंत तक एक मिशन लॉन्च करेंगे। उन्होंने इसी के साथ बताया कि हम मैन मिशन से पहले कई और टेस्ट मिशन करने वाले हैं। सोमनाथ ने कहा कि कई मिशन के बाद हम 2025 में मैन मिशन लॉन्च करेंगेस जिसमें अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजा जाएगा।