jammu: पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया

आपकी जानकारी लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को राजबाग जबकि दूसरे आरोपी को बसोहली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है। राजबाग थाना पुलिस ने गुलाम नबी राथर पुत्र अब्दुल राथर निवासी सड़ी रामबन को गिरफ्तार किया। अभियुक्त 12 साल से अधिक समय से फरार था और गिरफ्तारी से बच रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था। राजबाग पुलिस वारंट जारी होने के बाद से ही आरोपी की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी तारिक अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भगोड़े का पता लगाया और गिरफ्तार किया। वीरवार को उसे जेएमआईसी हीरानगर की अदालत में पेश किया गया। दूसरे मामले में बसोहली पुलिस ने नगाली निवासी बिट्टू सिंह पुत्र बाली राम को गिरफ्तार किया। जो पांच साल से अपने गिरफ्तारी से बच रहा था। उसके खिलाफ भी वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से उसकी तलाश जारी थी। थाना प्रभारी बसोहली जसविंद्र सिंह ने टीम सहित उसका पता लगाया और उसे अदालत में पेश किया गया है।