UN: भारत के एक और दुश्मन भुट्टावी की मौत पर यूएन की मुहर

बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने गुरुवार को भुट्टावी की मौत की पुष्टि कर दी है। भुट्टावी हाफिज सईद के डिप्टी भी था। उस पर आतंकियों को वित्त मुहैया कराने का आरोप था। हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी घोषित किया था। उस पर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकियों को ट्रेनिंग देने का भी आरोप था।
इयके यस यूएन नामित आतंकवादी भुट्टावी ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के लिए लश्कर के हमलावरों को प्रशिक्षित किया था। उनसे दो मौकों पर आतंकवादी संगठन के प्रमुख के रूप में काम किया था। संयुक्त राष्ट्र समिति के सारांश में यह भी कहा गया था कि भुट्टावी ने नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के लिए हमलावरों को ट्रेनिंग दी थी। 2008 के मुंबई आतंकी हमले की जिम्मेदारी के लिए लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी। इस हमले में छह अमेरिकियों सहित 166 लोग मारे गए थे।
पिछले साल मई में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की जेल में उसकी मौत हो गई थी, जहां वह आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में सजा काट रहा था। भुट्टावी लाहौर से लगभग 60 किलोमीटर दूर शेखूपुरा की जिला जेल में अक्टूबर 2019 से कैद था।