इस तरह से बृजभूषण सिंह के घर घुसा अंजान शख्स, खुद को बता रहा था खुफिया विभाग का अधिकारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के घर में शुक्रवार तड़के अंजान शख्स के घुस जाने से हड़कंप मच गया। साथ ही इस घटना के बाद पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया। साथ ही जानकारी के अनुसार यह शख्स भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के घर में आज सुबह अचानक घुस गया और स्टाफ से सांसद के बारे में जानकारी मांगने लगा। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति को खुद को खुफिया विभाग का बता रहा था। उसकी ऐसी बातों से सांसद के स्टाफ को शक होने लगा तो उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।