Jammu: भूस्खलन के कारण रामबन में रोका गया अमरनाथ यात्रियों का काफिला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि रामबन में भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हो गया। जिसके चलते आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके साथ ही वहीं, अमरनाथ यात्रा का एक और नया जत्था जम्मू से रवाना हुआ था। 3,000 से अधिक अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शनिवार को यहां आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ, लेकिन भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अधिकारियों द्वारा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करने के बाद उनके काफिले को रामबन में रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग के साथ मेहर और दलवास इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन की सूचना मिली है। ये कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। उन्होंने बताया कि 3,472 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था शनिवार तड़के 132 वाहनों में जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ था। लेकिन राजमार्ग बंद होने के कारण काफिले को चंद्रकोटे में रोक दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि उनमें से 2,515 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले के पहलगाम से दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा करेंगे। वहीं, 957 तीर्थयात्री गांदरबल जिले के बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। 1 जुलाई को शुरू होने के बाद से तीन लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मंदिर की तीर्थयात्रा कर चुके हैं।