Jammu: अमरनाथा यात्रा के लिए रवाना हुआ 22वां जत्था

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि जम्मू में शिवभक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। पूरे जोश के साथ श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं। वहीं, आज अमरनाथ यात्रा के लिए नया जत्था रवाना हो गया है। साथ ही कड़ी सुरक्षा के बीच 3 हजार 898 तीर्थयात्रियों का 22वां जत्था सोमवार को अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर से रवाना हो गया है। वे दक्षिण कश्मीर पहुंच कर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को अनंतनाग के पहलगाम और गांदरबल जिलों के बालटाल से वार्षिक तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 3.25 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुल 3,898 तीर्थयात्री हैं। जिसमें से 2 हजार 898 पुरुष हैं, 898 महिलाएं, 90 साधु और 12 बच्चे हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की भारी सुरक्षा के बीच 149 वाहनों के काफिले में सुबह यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए।